IPL 2023: विश्व क्रिकेट की सबसे चर्चित टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को पैसा मिलता नहीं है बल्कि बरसता है। इस टी20 लीग में देश-विदेश के सैकड़ों खिलाड़ी हर एक सीजन में शामिल होते हैं, यहां पर खिलाड़ियों में फ्रैंचाइजियों को खूब मेहरबान देखा जाता है, जो इन प्लेयर्स पर कितना भी बड़ा दांव लगाने को तैयार रहते हैं।
आईपीएल के पहले ही सीजन से खिलाड़ियों पर होती रही है पैसों की बारिश
साल 2008 से क्रिकेट जगत में इंडियन प्रीमियर लीग की एन्ट्री हुई उसके बाद से हर बार यहां खिलाड़ियों की नीलामी की जाती है। जहां पर खूब पैसा मिलता है। हर बार के ऑक्शन में कोई ना कोई रिकॉर्ड स्थापित होता रहा है।
जहां टी20 लीग में सबसे पहले ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे खिलाड़ी को 5 करोड़ के करीब रकम दी गई थी, ये कारवां तब से शुरू होने के बाद अब 2023 के नीलामी तक जा पहुंचा है। अब तक खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजी की मेहरबानी ऐसी बढ़ती गई है कि अब तो 5 करोड़ की रकम हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बहुत ही लंबी हो जाती है।
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
साल 2008 से लेकर अब 2023 आ गया है, यानी करीब इन 16 सा के ऑक्शन इतिहास में तस्वीर काफी बदल चुकी है, जिसमें 2023 के ऑक्शन ने सारें रिकॉर्ड ही तोड़ डाले। इस बार खिलाड़ियों पर रिकॉर्डतोड़ पैसों की बारिश हुई। तो चलिए देखते हैं आईपीएल के इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, तो देखे इस लिस्ट में कितने इंडियन प्लेयर्स हैं शामिल
खिलाड़ी | टीम | रकम (रुपये में) |
सैम कुरेन | पंजाब किंग्स | 18.50 करोड़ |
कैमरोन ग्रीन | मुंबई इंडियंस | 17.50 करोड़ |
केएल राहुल | लखनऊ सुपरजॉयंट्स | 17 करोड़ |
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगोर | 17 करोड़ |
बेन स्टोक्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 16.25 करोड़ |
क्रिस मौरिस | दिल्ली कैपिटल्स | 16.25 करोड़ |
रिषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 16 करोड़ |
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपरजॉयंट्स | 16 करोड़ |
युवराज सिंह | दिल्ली कैपिटल्स | 16 करोड़ |
पैट कमिंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 15.50 करोड़ |